Friday, May 15, 2020

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के चलते पलायन कर रहे मज़दूरों की सड़क हादसों में मौत का सिलसिला जारी है। ताज़ा मामला औरैया से सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में घर लौट रहे 24 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 35 मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से अपने घरों को लौट रहे मज़दूरों की एक टोली यहां एक चाय की दुकान पर खड़ी थी। तभी उनके ऊपर एक चूने से लदा एक ट्रालर पलट गया। ट्रालर मज़दूरों पर एक ट्रक की टक्कर से पलटा। औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

अब औरेया में गरीबों के साथ दर्दनाक हादसा- मजदूरों से लदे वाहनों में टक्कर- 24 की मौत, 35 घायल