Friday, May 15, 2020

औरंगाबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रोडवेज की बेकाबू बस ने प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें 6 मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मज़दूर पैदल ही पंजाब से बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। ये घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर देवबंद सहारनपुर राजमार्ग टोल प्लाजा के करीब हुई। जानकारी के मुतबिक, बुधवार रात 11:45 बजे प्रवासी मज़दूरों की एक टोली इसी जगह से गुज़र रही थी। तभी पीछे से एक रोडवेज बस आई और इन्हें कुचलते हुए निकल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक़ इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।

अब मुजफ्फरनगर में मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा, रोडवेज की बस ने रौंदा-6 की मौत, 4 घायल