Sunday, May 17, 2020

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार ने मज़दूरों की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है और मज़दूरों की इस बदहाली के लिए केंद्र की मोदी सरकार को ज़िम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि सरकार मुश्किल की इस घड़ी में मज़दूरों का ख्याल नहीं रख रही है। सरकार पर तंज़ कसते हुए कन्हैया ने ट्विटर के ज़रिए कहा कि वादा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का किया गया था। लेकीन ये नहीं बताया गया था कि इस वादे में कुछ शर्तें भी हैं और वो शर्तें ये हैं कि सरकार के सब में ग़रीबों, मज़दूरों और बेरोज़गारों को शामिल नहीं किया जायेगा।

वादा था- 'सबका साथ, सबका विकास' लेकिन अब शर्तें लागू- ग़रीबों, मज़दूरों और बेरोज़गारों को छोड़कर : कन्हैया