Friday, January 1, 2021

बीते साल मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए गए थे। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में कई विरोध प्रदर्शन भी हुए, जिनको डिस्टर्ब करने के लिए कई बार हिंसा की कोशिश की गई। कहीं फायरिंग तो कहीं पत्थरबाजी भी हुई। ऐसे ही एक हिंसक वारदात का चेहरा बना दिल्ली का कपिल गुर्जर, जो शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर गोली चला रहा था।

शाहीन बाग में गोली चलाने वाला कपिल गुज्जर बना BJP मेंबर, फजीहत हुई तो पार्टी ने कैंसिल की सदस्यता