Tuesday, April 2, 2019

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देशभर में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ़ लोगों की नाराज़गी देखने को मिल रही है। फिल्मकारों के बाद अब 200 से ज़्यादा लेखकों ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेखकों ने लोगों से अपील की है कि वह चुनाव में नफ़रत की राजनीति के खिलाफ वोट करें। इंडियन राइटर्स फोरम ने सोमवार को अपील जारी करते हुए कहा, “आगामी चुनाव में हमारा देश दोराहे पर खड़ा है। हमारा संविधान अपने सभी नागरिकों को खाने-पीने, प्रार्थना करने और जीने की आजादी के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमति के समान अधिकारों की गारंटी देता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा कि धर्म, जाति, लिंग या क्षेत्र के आधार पर देश के कुछ नागरिकों को मारा गया, उन पर हमला किया गया और उनके साथ भेदभाव किया गया”।

फिल्मकारों के बाद अब 200 लेखकों ने BJP के खिलाफ़ खोला मोर्चा, बोले- नफ़रत के खिलाफ वोट करें