Tuesday, April 2, 2019

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां करते नज़र आ रहे हैं। आज वह बिहार के गया में एक चुनावी रैली करेंगे, जिसमें वह अपनी सहयोगी पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार विजय मांझी के लिए वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री एयरफोर्स के विशेष विमान से दिल्ली से सीधे गया पहुंचेंगे। वह गया के गांधी मैदान में शाम 4 बजे सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले की सीमाओं को सील किया गया है। जगह-जगह केंद्रीय बल तैनात हैं। सभास्थल पर विशेष रूप से त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गया में मोदी की रैली के लिए बंद किए गए स्कूल, क्या शिक्षा पर चुनावी रैली को तरजीह दी जा रही है?