SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Friday, May 15, 2020

मुज्जफरनगर हादसे पर बोले अखिलेश यादव- पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों? उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार रात घर जा रहे प्रवासी मजदूर भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य परिवहन की बस ने सड़क पर पैदल चल रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। ये मजदूर पंजाब से बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मोदी सरकार के विदेशों से लाए जा रहे वंदे भारत मिशन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, “उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख. श्रद्धांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों। ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।”

अखिलेश यादव बोले- कभी ट्रेन तो कभी बस से कुचले जा रहे मजदूर, गरीबों की जान इतनी सस्ती क्यों है?