SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Tuesday, March 31, 2020

लॉकडाउन के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से ‘मन की बात’ की। उन्होंने लॉकडाउन से मज़दूरों को हुई दिक्क्तों के लिए माफ़ी भी मांगी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बात की वो शायद उन्हीं के मन की बात थी। ये मज़दूरों के मन की बात तो कतई नहीं थी। ऐसा इसलिए है कि अब तक लाखों मजदूर पलायन कर चुके हैं। सैकड़ों अब भी रास्ते में हैं। पूरे देश से जिस तरह से लोगों ने पलायन किया है, उसे रोकने के लिए उनके पास कोई विजन या ब्लू प्रिंट नहीं दिखा। अलग अलग स्रोतों से आई खबरों के मुताबिक अब तक इस लॉक डाउन में पैदल अपने घर जाते हुए 22 मज़दूरों की मौत हो गई है जबकि कोरोना से अब तक कुल 28 मौतें हुई हैं।

लॉकडाउन संकट: ‘मन की बात’ बनाम मज़दूरों का पलायन | न्यूज़क्लिक