SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Monday, February 17, 2020

सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पोलित ब्यूरो के नेता का जन्म 12 अगस्त, 1952 को चेन्नई में एक तेलुगुभाषी परिवार में हुआ। दसवीं कक्षा तक हैदराबाद में पढ़ाई, सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और जेएनयू से परास्नातक किया। आपातकाल के दौरान जेल गए, फिर जनवादी आंदालनों के साथ जुड़ते गए। 19 अप्रैल, 2015 को माकपा के महासचिव के रूप में निर्वाचित किए गए। वाम नेताओं में वैसा चेहरा, जो विपक्ष के संघर्ष की राह में सर्वमान्य हैं। खासतौर पर 2014 के बाद देश के बड़े जनांदोलनों में वाम से जुड़े संगठनों की मेहनत देखी जा सकती है। इसकी अगुआई करते येचुरी सफल साबित हो रहे हैं।