SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Friday, April 3, 2020

दूसरे शहरों से वापस आए लोगों को कोरोना वायरस के बढ़ने की वजह से सुरक्षा के नजरिए से बड़ी संख्या में क्वारंटाइन यानी अलग-थलग किया जा रहा है। बुंदेलखंड के महोबा जिले में वापस आए लोगों को अलग-अलग सरकारी स्कूलों में क्वारंटाइन किया गया है। लेकिन यहां क्वारंटाइन किए लोग गाँव-गाँव में घूम रहे हैं, उन्हें न खुद को लेकर कोई डर है, न दूसरों को लेकर। दरअसल व्यवस्था भी नहीं है और जागरूकता की भी कमी है। इसी तरह यहां बिना किसी अनुमति के रामनवमी का जुलूस भी निकाला गया। गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर यहाँ के मुडहरा क्षेत्र में चौंकाने वाला मंजर देखने को मिला। यहाँ 50 से ज़्यादा लोग क्वारंटाइन किए गए हैं लेकिन स्कूल पहुँचने पर मालूम चला कि सभी क्वारंटाइन किए गए लोग गाँव में घूमने के लिए निकले हैं, केवल एक परिवार है जिसमें नौ लोग शामिल हैं वो लोग खुद को पूरी तरह से क्वारंटाइन किए हुए हैं। इतना ही नहीं, गाँव में रामनवमी के अवसर पर जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़े-बुजुर्ग बच्चे शामिल थे।

महोबा: क्वारंटाइन किए गए लोग घूम रहे हैं खुले में, रामनवमी पर निकाला गया जुलूस | न्यूज़क्लिक