SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Monday, February 17, 2020

दरअसल, हम भारत की महिलाएं कई मोर्चों पर एक साथ, एक ही समय में लड़ रही हैं। हम अभी शाहीन बाग में मौजूद हैं और संविधान के पन्ने पलट रही हैं। हम गार्गी कॉलेज में मौजूद थीं, जब वे बाहरी तत्व कैंपस में घुस आए थे। वे बाहरी तत्व देश के भीतर के ही नागरिक थे, उन्हें टटोलियो आधार कार्ड, राशन कार्ड सब मिल जाएगा। हम अपने घर के काम निपटा कर दफ्तर जाती हैं और वहां मिशन मंगल को सफल बनाने के प्रयास करती हैं, तब आरएसएस के शीर्ष मोहन भागवत कहते हैं कि हम ज्यादा पढ़-लिख गई हैं इसलिए परिवार टूट रहे हैं। आप हमें रोकने की कोशिश करते रहिए, हम पिंजड़े तोड़ कर उड़ते जाएंगे।

देखिए मोदी जी, सुनिए भागवत जी : हम औरतें; सेना से लेकर शाहीन बाग़ तक | न्यूज़क्लिक