SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Monday, February 17, 2020

अभी 8 मार्च को हम बड़े जश्न के साथ महिला सशक्तिकरण दिवस मनाएंगे। इंटरनेट पर वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम की रिपोर्ट और महिलाओं की आर्थिक आत्म निर्भरता, शिक्षा, समान वेतन से जुड़े रिपोर्ट तलाशिये। हम अब भी उसी सूची में निचले पायदानों पर ही पाये जा रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी जैसे बड़े-बड़े सर्जिकल स्ट्राइक सरीखे बदलाव लाने वाली केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल को पास क्यों नहीं करती। इस बिल को पास कराने के लिए सरकार के पास पर्याप्त संख्याबल है। बस इच्छा नहीं है। यहां तो हमें युद्ध के मोर्चे पर नहीं जाना और युद्ध बंदी बनाए जाने का ख़ौफ़ नहीं। यहां सुप्रीम कोर्ट की बात ही सटीक बैठती है कि यदि मानसिकता में बदलाव किया जाए, इच्छाशक्ति हो, तो बहुत कुछ कर पाना संभव है।

देखिए मोदी जी, सुनिए भागवत जी : हम औरतें; सेना से लेकर शाहीन बाग़ तक | न्यूज़क्लिक