SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Friday, March 27, 2020

मथुरा जेल से डॉ. कफ़ील ख़ान ने एक पत्र लिख कर प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रणनीति की एक रूपरेखा भेजी है। पत्र में डॉ. कफ़ील ख़ान ने कहा है की उनको आशंका है कि भारत में कोरोना (कोविड-19) से 3-4 मिलियन लोग संक्रमित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डॉ. कफ़ील ख़ान ने माँग की है कि उन पर लगे झूठे मुक़दमों को हटाया जाए ताकि वह संकट के समय में देश की सेवा कर सकें। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में संशोधित नगरिकता क़ानून (सीएए) के विरुद्ध एक सभा में कथित भड़काऊ भाषण देने आरोप में 29 जनवरी से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद डॉ. कफ़ील ने कहा है कि अप्रैल के अख़िर तक कोरोना भारत में तीसरे चारण तक जा सकता है। इससे 3-4 मिलियन लोगों को संक्रमित होने का ख़तरा है। ऐसे हालत में 3-4 प्रतिशत मरीज़ों की संक्रमित रोग से मौत भी हो सकती है।

डॉ. कफ़ील का पीएम मोदी को ख़त : संकट की घड़ी में देश की सेवा करना चाहता हूं | न्यूज़क्लिक