SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Friday, March 27, 2020

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। इसको लेकर कृषि क्षेत्र के संकट को रोकने के लिए किसानों के संगठन केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को किसानों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनके खेत की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे गांवों से ख़रीदेगी। तेलंगाना कमेटी ऑफ़ द ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव सागर कहते हैं, "ऐसे समय में ग्रामीण स्तर पर कृषि उपज को खरीदना सराहनीय है, लेकिन यह प्रक्रिया तुरंत शुरू होनी चाहिए क्योंकि तेलंगाना में रबी की अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी हैं और किसानों को उपज बेचने में कठिनाई हो रही है।" उन्होंने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा कि धान बड़े पैमाने पर दूसरी फसल के मौसम में उगाया जाता है और किसान अपनी उपज का लंबे समय तक भंडारण नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा, "फसल खराब होने से पहले सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।"

कोविड-19 लॉकडाउन : तेलुगु राज्यों के किसान रबी फसल की बिक्री को लेकर चिंतित | न्यूज़क्लिक