SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Friday, March 27, 2020

उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में, जब हैज़ा (cholera) और प्लेग (plague) से लंदन में हज़ारों लोग मारे गये थे, तब एक बात,जो बार-बार कही गयी थी,वह यह थी,"जब तक महामारी हज़ारों को अपना शिकार बनाती है, तबतक डर लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुका होता है।" दुनिया के किसी भी हिस्से में जब भी महामारी हुई है, अफ़वाह, ग़लत सूचनायें और दुष्प्रचार हमारी सूचना प्रणाली पर राज करते रहे हैं। यही कोरोनो वायरस के मामले में भी हो रहा है। जानकार इस भ्रामक जानकारी के तेज़ी से फैलने के पीछे व्हाट्सएप, फ़ेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया टूल को ज़िम्मेदार मानते हैं। हालांकि, कुछ सबसे विनाशकारी महामारियों के इतिहास पर एक नज़र डालने से एक अलग ही तस्वीर नज़र आती है। जब इंटरनेट नहीं भी होता, तब भी इस बीमारी के बारे में अफ़वाहें और ग़लत जानकारियां व्यापक रूप से प्रसारित होतीं। इन अफ़वाहों और ग़लत जानकारियों से लड़ने की आवश्यकता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि कोरोनो वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई अहम है।

अफ़वाहें, महामारी और सामाजिक रोग : इतिहास ख़ुद को दोहराता रहता है | न्यूज़क्लिक