SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Sunday, March 15, 2020

पाकिस्तान की संसद ने 11 मार्च को अपना पहला राष्ट्रीय बाल शोषण कानून ज़ैनब अलर्ट बिल पारित किया। इस कानून के तहत बाल शोषण में लिप्त पाए जाने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। यह विधेयक सात साल की बच्ची के जघन्य बलात्कार और हत्या के लगभग दो साल बाद आया है। इसने देश में बाल-शोषण की घटना के मुद्दे को उजागर किया था। लाहौर के कासुर जिले में ज़ैनब अब्बासी के शव को मलबे से निकाले के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए जिसने आरोपी 24 वर्षीय इमरान अली के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को मजबूर किया। इस आरोपी को बाद में दोषी ठहराया गया और सरकारी अभियोजक एहतिशाम शाह द्वारा सीरियल किलर के रूप में बताया गया।

पाकिस्तान की संसद ने बाल शोषण को लेकर आजीवन कारावास विधेयक पारित किया | न्यूज़क्लिक