SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Sunday, March 15, 2020

ग्रीस के लेस्बोस के मोरिया शरणार्थी शिविर में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वे यहाँ शिविर की बदहाल स्थिति का विरोध कर रहे हैं और उनकी माँग है कि बेहतर काम करने लायक हालात मुहैया किये जाएं। मोरिया शिविर अपने आप में एक अस्थाई शिविर है, जहाँ पर अधिकतर लोग अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में चल रहे घमासान युद्ध के चलते भागकर शरण लिए हुए हैं। विभिन्न स्रोतों से पता चला है कि इस शिविर में कुल 3000 लोगों के रखे जाने की मंजूरी है। लेकिन फिलहाल वहाँ पर करीब 25000 शरणार्थी रह रहे हैं। वहाँ के कर्मचारी और स्थानीय जनता सरकार द्वारा इस विस्तार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है कि आगे चलकर इस शिविर को कहीं स्थाई डिटेंशन सेंटर के रूप में ही न तब्दील कर दिया जाये।

ग्रीस के शरणार्थी शिविर में कार्यरत श्रमिक वहाँ पर रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार की माँग को लेकर हड़ताल पर गए | न्यूज़क्लिक