SAVE WEST BENGAL FROM TRINAMOOL CONGRESS

RESIST FASCIST TERROR IN WB BY TMC-MAOIST-POLICE-MEDIA NEXUS

(CLICK ON CAPTION/LINK/POSTING BELOW TO ENLARGE & READ)

Tuesday, March 10, 2020

कर्नाटक के बीजापुर से भाजपा विधायक बीपी यत्नाल द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एचएस दोरेस्वामी को फर्जी स्वतंत्रता सेनानी और पाकिस्तानी एजेंट कहे जाने पर विवाद बढ़ गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यत्नाल ने दोरेस्वामी से कहा है कि वह साक्ष्य पेश करें कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका रही है. यत्नाल के इस बयान का केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सहित कई भाजपा नेताओं ने समर्थन किया था. बीते मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए 1971 का एक दस्तावेज जारी किया है, जिस पर बेंगलुरू सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक के हस्ताक्षर हैं. 1971 के इस दस्तावेज में कहा गया है कि 25 साल के अविवाहित पुरूष दोरेस्वामी बेंगलुरू की सेंट्रल जेल में 18 दिसंबर 1942 से बंद थे और उन्हें आठ दिसंबर 1943 को रिहा किया गया. भाजपा नेताओं ने 19 साल की छात्रा अमूल्या लियोना के संपर्क में रहने पर भी दोरेस्वामी पर कई आरोप लगाए हैं.

102 वर्षीय दोरेस्वामी को देना पड़ रहा स्वतंत्रता सेनानी होने का प्रमाण, भाजपा ने उठाया था सवाल